-
Advertisement
हिमाचल के किस जिला में कितने कोरोना एक्टिव केस, अब तक क्या रहा आंकड़ा-जाने
शिमला। हिमाचल में अभी 7,520 कोरोना एक्टिव केस (Corona Active Case) हैं। हिमाचल के चार जिला में इस वक्त 500 से कम मामले हैं। इसमें से एक जिले में सौ से भी सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं, सात जिलों में एक हजार से कम एक्टिव केस हैं। इन जिलों में से चार जिलों में 500 और 600 के बीच सक्रिय मामले बचे हैं। एक जिला में 1500 से अधिक सक्रिय मामले हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला में 1,983, मंडी में 808, शिमला में 787, चंबा में 723, हमीरपुर में 592, ऊना में 560, सोलन में 545, सिरमौर में 530, बिलासपुर में 354, कुल्लू में 340, किन्नौर में 209 व लाहुल स्पीति में 89 एक्टिव केस हैं। हिमाचल में कुल मामलों 1 लाख 95 हजार 198 में से अब तक 1 लाख 84 हजार 370 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक होने में कामयाब रहे हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 3,285 है। हिमाचल में कोरोना रिकवरी रेट (Corona Recovery Rate) 94.45 फीसदी है। वहीं, डेथ रेट 1.68 फीसदी है।
आज कितने मामले और कितने हुए ठीक
हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 99 मामले आए हैं। सिरमौर में 31, शिमला (Shimla) व सोलन में 21-21, ऊना में 16, कुल्लू में चार, बिलासपुर में तीन, मंडी में दो व चंबा में एक मामला आया है। वहीं, 936 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। सोलन (Solan) के 205, शिमला में 147, ऊना के 112, चंबा के 110, सिरमौर के 105, कुल्लू (Kullu) के 88, हमीरपुर के 83, मंडी के 44 व किन्नौर के 42 ठीक हुए हैं। अब तक चार कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। शिमला में दो, हमीरपुर व सोलन में एक-एक की मृत्यु हुई है। कांगड़ा के 979, शिमला के 577, मंडी (Mandi) के 362, सोलन के 295, हमीरपुर के 237, ऊना के 230, सिरमौर के 200, कुल्लू के 150, चंबा के 127, बिलासपुर के 75, किन्नौर के 36 व लाहुल स्पीति के 17 की अब तक जान गई है। हिमाचल में आज अब तक कोरोना के 898 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 344 नेगेटिव (Negtive) हैं। 547 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से सात पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

