-
Advertisement
हरोली पर खुला सौगातों का पिटारा, 5 करोड़ के ऑडिटोरियम का लोकार्पण
सुनैना जसवाल/ ऊना। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली (Haroli) पर सौगातों का पिटारा खोल दिया। अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने एक के बाद एक 10 परियोजनाओं (Projects) का लोकार्पण और शिलान्यास किया। डिप्टी सीएम ने 5 करोड़ की लागत से तैयार ऑडिटोरियम (Auditorium) का लोकार्पण किया और सोमभद्रा नदी के समीप बनने वाले ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक और ट्रैफिक पार्क (Traffic Park) की आधारशिला भी रखी।

उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में आने वाली पीढियों के लिए आधारभूत ढांचे (Infrastructure) को मजबूत किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि ऑडिटोरियम की कल्पना पूर्ववर्ती वीरभद्र सरकार के समय की गई थी। अब इसे पूरा करके जनता को समर्पित किया गया है। ऑडिटोरियम को चंडीगढ़ की तर्ज पर तैयार किया गया है। आने वाले समय में यहां के बच्चों को भी इस बड़े संस्थान में न केवल सीखने, बल्कि परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।
