-
Advertisement
SOS अगस्त व सितंबर की परीक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथियां घोषित
धर्मशाला। हिमाचल शिक्षा बोर्ड (Himachal Education Board) ने राज्य मुक्त विद्यालय (SOS) के अंतर्गत अगस्त व सितंबर में ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण तिथियों का ऐलान कर दिया है। चार जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। हिमाचल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत अगस्त व सितंबर 2020 में ली जाने वाली मिडल, मैट्रिक व जमा दो कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए तिथियों का निर्धारण किया गया है।
ये भी पढ़ेंः शिक्षा बोर्ड ने D.EL.Ed CET के 3122 आवेदन किए रद्द, कारण जानने को पढ़ें खबर

8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 4 जुलाई से 18 जुलाई तक बिना लेट फीस आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस 250 रुपए के साथ 19 जुलाई से 25 जुलाई तक और पांच सौ रुपए के साथ 26 जुलाई से 31 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। जो भी परीक्षार्थी सत्र मार्च 2019 या इसके पश्चात स्कूल शिक्षा बोर्ड और हिमाचल राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाओं में अनुतीर्ण रहे हैं, वे ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट (TOC) के लाभ के साथ उपरोक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी एनआईओएस (NIOS), सीबीएसई, अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में अनुतीर्ण रहे हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट के लाभ के साथ राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्र के माध्यम से केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संदर्भ में यह स्पष्ट किया जाता है कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अतिरिक्त अन्य बोर्डों से अनुतीर्ण परीक्षार्थियों को ट्रांसफर ऑफ क्रेडिट का लाभ केवल 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए ही प्रदान किया जाएगा तथा यह परीक्षा वर्तमान में हिमाचल राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत प्रचलित विषयों में ही दी जा सकेगी। कोई भी प्रवेश पत्र ऑफलाइन (Offline) स्वीकार नहीं किए जाएंगे व उपरोक्त तिथियों के पश्चात कोई भी प्रवेश पत्र स्वीकार्य नहीं होंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

