-
Advertisement
#HPBose: शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया ये रिजल्ट, जानने के लिए यहां करें क्लिक
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Board of School Education) ने आज 11 जनवरी 2021 को पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण का परीक्षा परिणाम (Exam Results) घोषित किया है। यह परिणाम सितंबर 2020 में आयोजित की गई आठवीं (एसओएस), दसवीं (नियमित व एसओएस) तथा जमा दो (नियमित व एसओएस) की पुनर्मूल्यांकन/ पुनर्निरीक्षण परीक्षा का है। यह जानकारी सोमवार को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी (Dr. Suresh Kumar Soni) ने दी है।
यह भी पढ़ें: #HPBose:शिक्षा बोर्ड ने घोषित की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जमा करवाने की Date
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए वह शाखा के इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन से संबंधित जानकारी लेने के लिए विद्यार्थियों को 01892-242158 पर संपर्क करना होगा जबकि पुनर्निरीक्षण से संबंधित परीक्षा परिणाम के लिए 01892-242122 संपर्क करना होगा।

