-
Advertisement
First Hand : दूसरे प्रदेशों से Himachal आने के लिए बदल गए नियम, अब होगा कुछ ऐसा
शिमला। हिमाचल (Himachal) में प्रवेश पाने के लिए करीब 3.60 लाख आवेदन सामने आने के बाद जयराम सरकार (Jai Ram Government) ने फैसला लिया है कि गुरुवार रात से किसी भी व्यक्ति या वाहन को प्रदेश में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सिर्फ दिन के वक्त ही प्रदेश में प्रवेश करने की अनुमति होगी। अब ई-पास के आवेदन करते वक्त आवेदक को किस जिले और प्रदेश से हिमाचल आना है, इसका पूरा ब्योरा देना होगा, यह भी बताना होगा कि वह प्रदेश में किस जिले के किस एंट्री प्वाइंट से प्रवेश करना चाहते हैं। आवेदन के वक्त प्रवेश के लिए संभावित समय भी बताना होगा।
हर जिले से उसकी क्षमता जानने के बाद ही जारी होंगे ई-पास
जयराम सरकार ने ई-पास जारी करने की व्यवस्था में यह बदलाव पिछले तीन दिन में अंतरराज्यीय प्रवेश बैरियरों पर उमड़ी भीड़ को देखते हुए किया है। बताया जा रहा है कि अब शुक्रवार से नई व्यवस्था के तहत ही ई-पास जारी होंगे और लोग उसी आधार पर प्रदेश में प्रवेश कर सकेंगे। यानी अब हर जिले से उसकी क्षमता जानने के बाद ही प्रदेश में आने के लिए ई-पास जारी किए जाएंगे। ज्यादा आवेदन (Fifty Thousand Applications) मिलने के बाद जयराम सरकार के कान खड़े हो गए हैं। दूसरे राज्यों के हॉटस्पॉट से लोगों के हिमाचल आने पर खतरे की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है इसलिए प्रवेश भी दिन के वक्त ही होगा। आईटी विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 3.60 लाख लोगों ने ई-पास के लिए आवेदन किया है। इसमें 90 हजार मंजूर किए गए हैं। तीन दिन में 45 हजार के करीब हिमाचल में एंट्री कर चुके हैं। इसमें बाहरी राज्यों में फंसे छात्र भी शामिल हैं।

