- Advertisement -
शिमला। हिमाचल सरकार ने नौ एचपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। इस अधिकारियों में कमांडेंट होमगार्ड मंडी रहे संजीव लखनपाल को कमांडेंट होमगार्ड कुल्लू लगाया गया है।एडिशनल एसपी निश्चिंत सिंह नेगी को एडिशनल एसपी 2 आईआरबीएन पंडोह व एसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर को कमांडेंट होमगार्ड मंडी लगाया गया है। पहले वह कमांडेंट होमगार्ड कुल्लू के पद पर स्थानांतरित होने वाले थे।
इसके अलावा एडिशनल एसपी शमशेर सिंह को एडिशनल एसपी 1 आईआरबीएन बनगढ़ से एडिशनल एसपी 2 आईआरबीएन सकोह लगाया गया है।इनके अलावा डीएसपी मनोज कुमार को डीएसपी 1 आईआरबीएन बनगढ़, डीएसपी साहिल अरोड़ा को डीएसपी एलआर बद्दी, अजय ठाकुर को डीएसपी 5 आईआरबीएन बस्सी, सुनील दत्त को डीएसपी पीएसओ बीबीएमबी तलवाड़ा और डीएसपी दिनेश कुमार को डीएसपी 2 आईआरबीएन सकोह लगाया गया है।
- Advertisement -