-
Advertisement

हिमाचल में ही सरकारी विभाग का बनेगा ‘परफॉर्मेंस इंडेक्स’
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब हर विभाग का ‘परफॉर्मेंस इंडेक्स’ (Performance Index ) तैयार होगा। इस बात के निर्देश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को राज्यस्तरीय दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास योजनाओं पर अगले छह माह में पुरजोर कार्य करें। सुक्खू ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं (Central Schemes) की समीक्षा की। उन्होंने NHAI की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए शिमला-परवाणू राष्ट्रीय राजमार्ग की एलाइनमेंट में जरूरी बदलाव, इसका नवीनीकरण करने और सेब सीजन के लिए सड़क को खुला रखने के निर्देश दिए हैं।
सीएम ने कहा कि नए बन रहे राष्ट्रीय राजमार्गों में सुरंगों व पुलों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने भूस्खलन की घटनाओं को कम करने के लिए विभाग को ढलानों की सुरक्षा यानी स्लोप प्रोटेक्शन की दिशा में काम करने के निर्देश भी दिए। तारादेवी बाईपास की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। शिमला से मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरा फोरलेन बनेगा। शालाघाट से नौणी के बीच दो सुरंगें बनाई जाएंगी।
यह भी पढ़े:Breaking : पर्यटकों को सुरक्षित निकालने का अभियान पूरा, 70 हजार पर्यटक अपने गंतव्यों को रवाना