-
Advertisement

Himachal: कोरोना ने छीन लीं एक माह की मासूम की सांसें, 4 दिन में 260 की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है, जोकि चिंता का विषय है। पिछले चार दिन में 260 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा (Kangra) जिला में ही 83 की जान गई है। हिमाचल में कोरोना डेथ का आंकड़ा 2,185 पहुंच गया है। हिमाचल में आज भी 67 लोगों की जान गई है। कांगड़ा जिला में ही 32 लोगों ने दम तोड़ा है। बुजुर्गों को बुजुर्गों पर बच्चों और युवाओं को भी कोरोना बक्श नहीं रहा है। हिमाचल में आज एक माह की मासूम बच्ची की भी कोरोना (Corona) ने सांसें छीन ली। शिमला में बच्ची की दुखद जान गई है। इसके अलावा मंडी में 103 वर्षीय महिला और शिमला में 101 वर्षीय व्यक्ति की दुखद मृत्यु कोरोना के चलते हुई है। ऊना जिला में 22, कुल्लू में 27, हमीरपुर में 31 साल के युवक व हमीरपुर (Hamirpur) में 30 वर्षीय युवती की जान गई है। मंडी में 35 व 36 साल की महिला ने दम तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: HP Corona: आज नए मामलों से ठीक होने वालों का आंकड़ा ज्यादा पर मौतें बनीं चिंता
कांगड़ा (Kangra) जिला में कवाड़ी नगरोटा बगवां की 75 वर्षीय महिला, मलखर पालमपुर के 86 वर्षीय व्यक्ति, रैत शाहपुर की 63 वर्षीय महिला, द्राह बैजनाथ के 51 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ की 77 साल की महिला, खज्जियां के 60 वर्षीय व्यक्ति, भडियाना बैजनाथ के 65 वर्षीय व्यक्ति, लुगडू खुड़ियां की 50 साल की महिला, नगरोटा बगवां की 70 वर्षीय महिला, थीर कुठेड़ के 85 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर रैहन के 56 साल के व्यक्ति, रामनगर धर्मशाला (Dharamshala) के 52 वर्षीय व्यक्ति और पीस कैफे मैक्लोडगंज के 46 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। भारती कोहाला ज्वालामुखी की 62 वर्षीय महिला, कोटा नौरा के 59 वर्षीय व्यक्ति, चिंबलहार की 55 साल की महिला, रजोल शाहपुर की 70 वर्षीय महिला, थीर हारचक्कियां की 67 वर्षीय महिला, सलोह पालमपुर की 47 वर्षीय महिला, इच्छी के 43 वर्षीय व्यक्ति, लोअर टीसीवी धर्मशाला की 76 वर्षीय महिला व आस्सनपट्ट लाहला की 62 साल की महिला ने भी अंतिम सांस ली है। हिमुंडा कॉलोनी पालमपुर के 75 साल के व्यक्ति, सिद्धबाड़ी की 60 साल की महिला, अगोजर के 66 वर्षीय व्यक्ति, मझेरना के 61 वर्षीय व्यक्ति, ठंडा कोहली की 64 वर्षीय महिला, घिरथों कौना के 69 वर्षीय व्यक्ति, अगोजर पालमपुर की 62 वर्षीय महिला व कथोग देहरा की 60 साल की महिला ने भी दम तोड़ा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group