-
Advertisement
Corona Update: 31 नए मामले आए सामने, 34 मरीज हुए ठीक, आंकड़ा 800 पार
Last Updated on June 25, 2020 by
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच बुधवार को सूबे में कुल 31 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं 34 मरीजों को इलाज के बाद पूरी तरह ठीक कर घर भेज दिया गया। वहीं आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 16 नए मामले हमीरपुर जिले से सामने आए। इसी के साथ हमीरपुर जिला कांगड़ा को पछाड़ते हुए कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या के हिसाब से नंबर वन बन गया है। हमीरपुर (Hamirpur) में अबतक कुल 221 मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 106 एक्टिव मरीज हैं। वहीं आज के दिन चंबा जिले से 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कांगड़ा, सोलन और ऊना जिले से क्रमशः 3-3 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं बिलासपुर और राजधानी शिमला से 1-1 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं।
यहां जानें कहां कितने मरीज हुए ठीक
इन सारे नए मामलों के बीच प्रदेश से राहत भरी खबर यह रही कि आज के दिन कुल 34 मरीज इलाज के बाद पूरी तरह ठीक कर घर भेज दिए गए। इलाज के बाद ठीक होने वाले मरीजों में सर्वाधिक 14 मरीज ऊना जिले के हैं। इसके अलावा सोलन के 11 मरीज, हमीरपुर और शिमला के 3-3 मरीज, कांगड़ा जिले के 2 मरीज और मंडी जिले में एक मरीज ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफलता हासिल की है। पूरे प्रदेश के आंकड़ों की बात करें तो सूबे में अबतक 806 नए मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 321 मामले अभी एक्टिव हैं। वहीं 470 मरीजों को इलाज के बाद पूरी तरह ठीक कर घर भेजा जा चुका है। सूबे में इस महमारी के चलते अबतक कुल 6 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। आज के दिन हिमाचल में कुल 1880 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। जिसमें से 1215 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। वहीं 661 सैंपल के परिणाम अभी आने बाकी हैं। हमीरपुर में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में नादौन से छह, गलोड़ से दो, भोरंज से चार, बड़सर से दो पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
कांगड़ा से सामने आए 3 नए मामले
वहीं कांगड़ा जिले से भी आज तीन नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। जिले में पॉज़िटिव पाए गए लोगों में एक 32 वर्षीय धीरा के पुड़वा निवासी आईटी इंजीनियर, कुराल निवासी 19 वर्षीय छात्र और जयसिंहपुर स्थित उत्तरपुर गांव निवासी एक 43 वर्षीय महिला पॉज़िटिव पाई गई है। ये तीनों लोग दिल्ली से यात्रा कर हिमाचल वापस लौटे थे। दोनों युवकों को परौर में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया थे। वहीं महिला तलवर में क्वारंटाइन थी। अब इन लोगों को आगे के इलाज के लिए DCCC डाढ़ में शिफ्ट किया गया है।
चंबा से सामने आए 4 नए मामले
इसके अलावा सूबे के चंबा (Chamba) जिले से 4 नए मामले सामने आए हैं। पॉज़िटिव पाए गए चारों लोग एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पॉज़िटिव (Positive) पाए गए लोगों में 45 वर्षीय पुरुष, 40 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय लड़की और 12 वर्षीय लड़का शामिल है। ये सभी कुछ दिनों पहले ही दिल्ली (Delhi) से लौटे थे। ये सभी चुवाड़ी ब्लॉक के बनेट गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दिल्ली से वापस आने के बाद इन्हें ककीरा में संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। अब इन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है।
बिलासपुर-शिमला से सामने आए 1-1 नए मामले
बिलासपुर जिले में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। व्यक्ति का मंगलवार को सैंपल लिया गया था। शिमला शहर में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित 18 जून को दिल्ली से लौटा था और संस्थागत क्वारंटीन में था। वहीं शिमला शहर में भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित 18 जून को दिल्ली से लौटा था और संस्थागत क्वारंटीन में था। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है।
ऊना जिले में रिपोर्ट किए गए तीन नए मामले
ऊना जिले में भी देर रात तक तीन नए पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। पहले पॉजिटिव मामले में अंब उपमंडल के कुठियाडी गांव का 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है जो गाजियावाद से आया था। दूसरा मामला ऊना उपमंडल के गांव बसदेहड़ा में पॉजिटिव आया है जिसमें गुड़गांव से लौटी 62 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। वहीं, तीसरा मामला भी ऊना उपमंडल का है जिसमें गांव डठवाडा का 67 साल का व्यक्ति पॉजिटिव आया है जिसके परिवार में एक पहले संक्रमण का मामला आया था।