-
Advertisement
HP Covid Update: आज भी 300 से अधिक मरीज मिले; 6 लोगों ने गंवाई जान
Last Updated on September 12, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच शुक्रवार का दिन प्रदेशवासियों के लिए काफी बुरा बीता। जहां प्रदेश में आज कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के चलते कुल 6 मौतें रिकॉर्ड की गईं। वहीं, आज के दिन प्रदेश से कुल 318 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8784 हो गई। वहीं, आज के दिन कुल 158 लोग रिकवर भी हुए। प्रदेश में इस वक्त 2874 एक्टिव मामले मौजूद हैं। जबकि 5824 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 71 हो गया है।
यह भी पढ़ें: रोहडू में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप; तीन लोगों की मौत, 2 गंभीर
जानें किस जिले में हुई कितने मौत
आज के दिन प्रदेश के कांगड़ा और ऊना जिले में 2-2- लोगों ने जान गंवाई। बहड़ाला के 30 वर्षीय युवक और ऊना शहर की 59 वर्षीय महिला की मौत के बाद कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए थे, दोनों आरटी पीसीआर में पॉजिटिव पाए गए हैं। ये दोनों पहले मौत के बाद ट्रूनॉट मशीन जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। अब आरटी पीसीआर में भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इन दोनों की मौत अब आधिकारिक रूप से कोरोना डेथ में जुड़ गई है। वहीं, प्रदेश के कांगड़ा जिले में तंगरोटी गांव की 55 वर्षीय महिला डायबिटीज टाइप-दो और हाइपरटेंशन से पीड़ित थी। महिला की मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, कांगड़ा जिले में दूसरी मौत परौर निवासी 67 वर्षीय महिला की हुई है। जिन्हें सीएच पालमपुर में इलाज के भर्ती कराया गया था। उक्त महिला ने शुक्रवार सुबह अपना दम तोड़ दिया। वहीं, मृत्यु के बाद महिला की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।
इसके अलावा प्रदेश की राजधानी शिमला में भी आज के दिन कोरोना के चलते एक मौत दर्ज की गई। मिली जानकारी के अनुसार म़ृतक शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाला था और उसे कोरोना संदिग्ध वार्ड में दाखिल किया गया था। यहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आईसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया था। मरीज को निमोनिया के अलावा सांस लेने में भी दिक्कत थी और देर उसकी मौत हो गई। इसके अलावा बिलासपुर जिले में भी आज कोरोना के चलते एक मौत हुई है। बताया गया कि जिले के श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के गरा गांव में 39 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। मधुमेह और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित मृतक का पीएचसी स्वाहन में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था और आईजीएमसी में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आज किस जिले से कितने मामले आए सामने कितने हुए थी
आज के दिन प्रदेश के भीतर रिपोर्ट किए गए मामलों में सर्वाधिक 73 मामले सोलन जिले से सामने आए। इसी तरह कांगड़ा से 57, मंडी से 48, ऊना से 38, शिमला-सिरमौर से 24-24, हमीरपुर से 20, चंबा से 16, बिलासपुर से 12 और किन्नौर से 6 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो आज के दिन कि सबसे बड़ी रिकवरी कांगड़ा जिले में रिपोर्ट की गई। यहां कुल 47 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। इसके अलावा बिलासपुर के 28, हमीरपुर के 25, चंबा के 16, किन्नौर के 4, सिरमौर के 2, शिमला और ऊना के 18-18 मरीजों ने कोविड-19 को मात देने में सफलता हासिल की है।