-
Advertisement
जाने से पहले बोले Himachal Governor Bandaru Dattatreya हिमाचल को कभी भूल नहीं पाउंगा | Peterhof |
Last Updated on July 11, 2021 by Sintu Kumar
प्रदेश सरकार ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के सम्मान में आज पीटरहॉफ में हाई-टी का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पारम्परिक हिमाचली टोपी और शाॅल तथा भारतीय और बौद्ध संस्कृति की प्रतीक थंका पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बहुत ही सुंदर प्रदेश है और यहां के लोग परिश्रमी, विकासशील और संतोषी हैं। लोगों के मन में बहुत पवित्रता, भोलापन व अपनापन है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को छोड़कर जाना उनके लिए बहुत ही भावुक क्षण हैं।