-
Advertisement

Khelo India में Himachal ने झटके 18 मेडल,आंचल ने अल्पाइन स्कीइंग जायंट स्लेलम में जीता Gold
Khelo India Winter Games 2025 : जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग (Gulmarg) में खेली गई 5वीं खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 (Khelo India Winter Games 2025) में हिमाचल प्रदेश का प्रदर्शन जोरदार रहा। हिमाचल प्रदेश ने कुल 18 पदक जीतकर देश में दूसरा स्थान हासिल किया। सेना की टीम सात गोल्ड मेडल के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि हिमाचल ने 6 स्वर्ण जीते हैं। आंचल ठाकुर (Aanchal Thakur) ने अल्पाइन स्कीइंग जायंट स्लेलम (Alpine Skiing Giant Slalom) में गोल्ड जीता।
स्की और माउंटेनियरिंग रेस (Ski and Mountaineering Races)की यह प्रतियोगिता 9 से 12 मार्च तक गुलमर्ग में खेली गई। चैम्पियनशिप के पहले दिन महिलाओं की वर्टिकल रेस में टीम ने रजत और कांस्य पदक जीते। दूसरे दिन इसी स्पर्धा में स्वर्ण और रजत पदक मिले। तीसरे दिन पुरुषों की रिले रेस में कांस्य पदक और चौथे दिन महिलाओं की रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता।
हिमाचल टीम की चीफ-डी-मिशन और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कविता ठाकुर ने कहा कि पर्याप्त प्रशिक्षण समय न मिलने के बावजूद टीम ने पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन किया है। सेना की टीम ने खेलो इंडिया में सात स्वर्ण जीते, जबकि हिमाचल को छह मिले। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं में पहला स्थान हासिल करने का लक्ष्य रखा।
-राहुल कुमार