-
Advertisement
Himachal: तकनीकी शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों को अगली कक्षा में करेगा प्रमोट, इनकी होंगी परीक्षाएं
धर्मशाला। हिमाचल में लगातार बढ़ते कोरोना (Corona) मामलों को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh Technical Education Board) ने भी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट (promote) करने का निर्णय लिया है। शिक्षा बोर्ड बहुतकनीकी संस्थान के दूसरे व चौथे सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करेगा। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने एक प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था, जिसकी स्वीकृति सरकार ने दे दी है। विद्यार्थियों को प्रमोट करने से पूर्व पिछले सेमेस्टर में उनकी अंक और मौजूदा सेमेस्टर के इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर अंक दिए जाएंगे। वहीं, अंतिम वर्ष नियमित व पहले से छठे सेमेस्टर के री-अपीयर छात्रों की परीक्षाएं 25 सितंबर से संचालित की जाएंगी। इसके लिए बोर्ड ने डेटशीट तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड भी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Himachal में सरल होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, मंदिर खोलने को लेकर जयराम की बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि 25 सितंबर से शुरू हो रही परीक्षाओं के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कुछ आईटीआई में भी परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिन विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र दूर हैंए वह अपने नजदीक तय किए गए आईटीआई एवं परीक्षा केंद्र में पेपर देना चाहते हैं वे अपने केंद्र बदल सकते हैं। इसके लिए परीक्षार्थी स्वयं बोर्ड की वेबसाइट (Board website) में रोल नंबर, मोबाइल फोन नंबर और ई.मेल आइडी डालकर केंद्र बदल सकता है। यह सुविधा चार सितंबर से सात सितंबर मध्य रात्रि तक रहेगी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का पुरी तरह से पालन किया जाएगा। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्र प्रमुखों को आदेश जारी किए जा चुके हैं। विद्यार्थी परीक्षा से संबंधित डेटशीट बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

