-
Advertisement
HPPSC ने इस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट किया आउट, ये हुए क्वालीफाई
शिमला। हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने रेंज ऑफिसर क्लास टू (राजपत्रित) की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित (Result declared) कर दिया है। यह परीक्षा फिजिकल टेस्ट क्वालीफाई करने के बाद 3 जुलाई को आयोजित की गई थी। यह पद अनुबंध आधार पर भरे जाना है। इसमें दिनेश कुमार (305557), अंजना देवी (307015), रजनी राणा (307332) व दीपिका चंदेल (309401) ने पर्सनालिटी टेस्ट के लिए क्वालीफाई किया है।
यह भी पढ़ें: Cabinet: सेना और अर्द्ध सैनिक बलों की वर्दी पहनने के इच्छुक युवाओं को तोहफा

पर्सनालिटी टेस्ट 27 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे लोक सेवा आयोग ऑफिस निगम विहार शिमला (Shimla) में आयोजित होगा। कॉल लेटर व अन्य निर्देश आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। जल्द ही आयोग इन्हें वेबसाइट पर अपलोड करेगा। पर्सनालिटी टेस्ट में भाग लेने आने वाले अभ्यर्थियों को कोविड 19 के लिए जारी एसओपी की पालना करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर किसी भी कार्यदिवस पर संपर्क किया जा सकता है। इसकी पुष्टि लोक सेवा आयोग सचिव आशुतोष गर्ग ने की है।
HPPSC Declered Result
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

