-
Advertisement
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने 11 Post Code की छंटनी परीक्षाएं की स्थगित
हमीरपुर। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर (HPSSC Hamirpur) ने 11 लिखित छंटनी परीक्षाओं (Sorting Examination को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षाएं इस माह और अगस्त माह के पहले सप्ताह होनी प्रस्तावित थीं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित छंटनी परीक्षाओं को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित किया गया है।
यह भी पढ़ें: HPSSC ने बदला छंटनी परीक्षाओं का Schedule, जानने के लिए यहां करें क्लिक
इन पोस्ट कोड छंटनी परीक्षाएं हुई स्थगित
फील्ड असिस्टेंट (Field Assistant) (पोस्ट कोड 766), अकाउंट क्लर्क (पोस्ट कोड 767), लाइब्रेरी टेक्नीशियन (पोस्ट कोड 751), सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन अब मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-दो (पोस्ट कोड 749), सीनियर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल (पोस्ट कोड 769), सीनियर असिस्टेंट अकाउंट (पोस्ट कोड 783), सुपरवाइजर (Supervisor) (पोस्ट कोड 782), होटल सुपरिटेंडेंट (पोस्ट कोड 792), जूनियर ऑफिसर (सुपरवाइजरी ट्रेनी पीएंडए) एंट एसओ लेबल पोस्ट कोड 787, जूनियर इंजीनियर (सिविल) पोस्ट कोड 765 और इलेक्ट्रिशियन (पोस्ट कोड 754) की छंटनी परीक्षाएं आगामी आदेशों तक स्थगित की हैं। इसमें फील्ड असिस्टेंट व अकाउंट क्लर्क की परीक्षा 26 जुलाई को मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट में थी। लाइब्रेरी टेक्नीशियन और सीनियर लेबोरेटरी टेक्नीशियन अब मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन ग्रेड-दो की 28 जुलाई को सुबह और शाम के सत्र में थी। सीनियर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल और सीनियर असिस्टेंट अकाउंट की परीक्षा 29 जुलाई को मार्निंग व इवनिंग शिफ्ट में होनी थी। सुपरवाइजर और होटल सुपरिटेंडेंट की 30 जुलाई को सुबह और शाम के सत्र में आयोजित की जानी थी। जूनियर ऑफिसर (सुपरवाइजरी ट्रेनी पीएंडए) एंट एसओ लेबल की परीक्षा 31 जुलाई को होनी थी। जूनियर इंजीनियर (Junior Engineer (Civil) (सिविल) व इलेक्ट्रिशियन की 2 अगस्त को प्रस्तावित थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

