-
Advertisement
कोरोना अपडेटः Himachal में आज 16 मामलों के साथ आंकड़ा 500 पार
Last Updated on June 14, 2020 by Deepak
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) का आंकड़ा 500 पार हो गया है। हिमाचल (Himachal) में आज आए नए 16 मामलों के साथ कुल मामले 502 हो गए हैं। वहीं, आज 16 लोग ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज कांगड़ा जिला से 10, शिमला से चार, सिरमौर और सोलन से एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, बिलासपुर का एक, चंबा के दो, हमीरपुर के चार, कांगड़ा के तीन, मंडी के दो, सिरमौर के तीन व ऊना जिला का एक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुआ है। हिमाचल में अब एक्टिव केस 176 हो गए हैं। अब तक 313 लोग ठीक हुए हैं। इनमें चार हिमाचल के बार चले गए चार लोग भी शामिल हैं, जोकि दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवाकर ठीक हुए हैं। इनके सैंपल सोलन जिला के खाते में थे। हिमाचल में अब तक 6 की मृत्यु हुई है।
यह भी पढ़ें: Corona मामलों में Kangra फिर नंबर वन, हमीरपुर से आगे निकला- आज आए सात नए मामले
1314 सैंपल में 1246 नेगेटिव
वहीं हिमाचल में आज 1314 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1246 नेगेटिव रहे हैं। आठ ही पॉजिटिव आए हैं। बाकी पॉजिटिव पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 52734 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 52172 नेगेटिव पाए गए हैं। 502 ही पॉजिटिव आए हैं। 60 की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक प्रदेश में 48781 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 29643 लोग 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर चुके हैं। 19138 अभी निगरानी में हैं।
कांगड़ा जिला में सात माह की मासूम सहित 10 पॉजिटिव
कांगड़ा जिला में जरपाल जवाली का 42 वर्षीय पुरुष, लच्छू बनखंडी का 30 वर्षीय युवक और ठारू जवाली का 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। इसमें 42 वर्षीय व्यक्ति पहले से ही डीसीएचसी धर्मशाला में दाखिल है। अन्य दो को डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि सभी दिल्ली से लौटे हैं। इससे पहले कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर की 30 वर्षीय महिला, उसकी 7 माह बेटी तथा 24 साल की अन्य महिला जोकि बैंक में कार्यरत है पॉजिटिव पाई गई है। यह 1 जून को टैक्सी से दिल्ली से लौटे हैं। होम क्वारंटाइन में थे। तहसील जवाली का 29 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। सिरमौर में आज एक नया पॉजिटिव मामला सामने आया है और एक फॉलोअप सैंपल फिर पॉजिटिव आया है। आज एक 46 साल का व्यक्ति पॉजिटिव आया है ,जोकि कल धौलाकुआं पांवटा साहिब में पॉजिटिव आए व्यक्ति के साथ इस्पात उद्योग में काम करता था। यह व्यक्ति क्वारंटाइन में रह रहा था तथा इसे त्रिलोकपुर कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जवाली और देहरा उपमंडल के तीन लोग Positive, दिल्ली से हैं लौटे
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः Himachal में नहीं कोरोना का Community Transmission, सर्वे में खुलासा
यह एयरपोर्ट कर्मी है और रंगपुरी नई दिल्ली से 5 जून को ट्रेन के माध्यम से लौटा है। खुंड़ियां तहसील का 49 वर्षीय ड्राइवर भी पॉजिटिव पाया गया है। यह दिल्ली से लौटा है। वहीं, रक्कड़ तहसील का 27 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है। युवक इंजीनियर है। यह विजयवाड़ा से लौटा है। यह सभी परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा बैजनाथ क्षेत्र का 11 वर्षीय छात्र भी पॉजिटिव आया है। यह दिल्ली से लौटा है और होम क्वारंटाइन में था। इसे कोविड सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, चार लोग ठीक हुए हैं। इसमें दो कोविड सेंटर बैजनाथ, एक कोविड सेंटर डाढ़ व एक नेरचैक मेडिकल कॉलेज मंडी में था। इन्हें घर भेजा जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली के चार लोग पॉजिटिव, बद्दी में भी एक संक्रमित
शिमला की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली में के चार लोग पॉजिटिव आए हैं। यह दक्षिण पश्चिम दिल्ली से आए हैं। इसमें 82 और 57 वर्षीय व्यक्ति, 24 और 31 वर्षीय युवक भी शामिल हैं। सभी 11 जून को पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के रिश्तेदार हैं। जिला सोलन के बद्दी में एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया। पॉजिटिव व्यक्ति बद्दी के एमसी रेस्ट हाउस में संस्थागत क्वारंटाइन में था। वहीं पर उसके सैंपल लिए थे और जांच में पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति ट्रेन से बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद दिल्ली से रोपड़ होते हुए बद्दी पहुंचा था।