-
Advertisement
शानन प्रॉजेक्ट पर मालिकाना हक को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ेगा हिमाचल
शिमला। प्रदेश में चल रहे शानन बिजली प्रोजेक्ट (Shanan Power Project) के मालिकाना हक को लेकर पंजाब और हिमाचल में खींचतान शुरू हो गई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर प्रॉजेक्ट को पंजाब सरकार को सौंपने की मांग की है जबकि हिमाचल सरकार (Himachal Government) भी प्रॉजेक्ट को अपना दावा कर रही है।
कानूनी तरीके से लड़ाई लड़ेगी सरकार
सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हर मंच पर हिमाचल की बात रखी है। जोगिंद्रनगर में स्थित शानन प्रॉजेक्ट (Shanan Project) को लेकर भी सीएम ने केंद्र सरकार से मध्यस्थता करने का आग्रह किया है। हिमाचल सरकार बातचीत और कानूनी तरीके से भी इसकी लड़ाई लड़ेगी।

पटरी पर लौट रहा पर्यटन कारोबार
वहीं, नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार (Tourism Business) पटरी पर लौट रहा है। सीएम की पहल पर अमृतसर से शिमला और कुल्लू के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है जिससे पर्यटन को बल मिलेगा। पंजाब से पर्यटन सीधा शिमला और कुल्लू पहुंच सकेगा। केवल 2800 रुपए यात्रियों को इसके लिए चुकाने होंगे और हफ्ते में तीन दिन ये सेवाएं लोगों को मिलेगी।
यह भी पढ़े:UAE के प्रवासी हिमाचलियों को सुक्खू ने दिया निवेश का न्योता; हरसंभव मदद का भरोसा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

