-
Advertisement
शत प्रतिशत टीकाकरण से चंद कदम दूर हिमाचल, जल्द बनेगा नंबर वन
शिमला। कोरोना महामारी ने हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे देश को अपने जाल में फंसा रखा है। इस बढ़ती महामारी के बीच अब एक राहत भरी खबर सामने आई है। पूरे देश में जहां टीकाकरण अभियान काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पूरे देश में शत प्रतिशत टीकाकरण में पहला राज्य बनने जा रहा है। जहां पर आगामी कुछ दिनों में 100 प्रतिश्त वैक्सीनेशन (Vaccination) का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को स्वास्थय मंत्री डॉ. राजीव सैजल (Health Minister Dr. Rajiv Saizal) ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। अब तक प्रदेश की 96 प्रतिशत जनसंख्या को कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) की पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 30 प्रतिशत जनता को कोरोना की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: Corona Update: आज 6 पॉजिटिव की गई जान, 114 नए मामले; 310 हुए ठीक
स्वास्थय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान जीरो वेस्टेज के साथ बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ रहा है और आने वाले कुछ ही दिनों में हम शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों (Corona Case) पर भी चिंता जताई। उन्होंने जनता से अपील की है कि वो वैक्सीन के साथ-साथ कोरोना से बचाव के प्राथमिक नियमों का भी पालन करें, ताकि कोरोना से बचा जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कल यानी मंगलवार को हिमाचल कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) होने जा रही है। जिसमें कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा की जाएगी और इस संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी निर्णय लिए जा सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


