-
Advertisement
HimachalHealthMeeting / CMSukhvinderSinghSukhu / Dhaniramshandil /ShimlaIGMC
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईजीएमसी में हुई घटना की पुन: जांच के लिए एक नई समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, लेकिन मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सा पेशे की नैतिकता को बनाए रखने के लिए डॉक्टरों के लिए अनिवार्य मानवीय व्यवहार और प्रबंधन पाठ्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार डॉक्टरों द्वारा मरीजों के साथ किए जाने वाले अच्छे व्यवहार के आधार पर उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट यानी ACR में अंक शामिल करने पर विचार कर रही है। यदि कोई मरीज या तीमारदार डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो डॉक्टरों को इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देनी चाहिए।
