-
Advertisement
First Hand: हरियाणा में 3499 फंसे हैं Himachali , गुजरात में 1257 आना चाहते हैं घर वापस
शिमला। कोरोना संकट (Corona Crisis)के बीच चल रहे लॉकडाउन के दौरान हिमाचल सरकार (Himachal Govt)ने गुजरात, राजस्थान, दमन एवं दीव, दादरा नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेशों को उनके यहां फंसे हिमाचलियों की सूची सौंपी है। इनमें गुजरात (Gujarat)में 1257, राजस्थान में 902 और दमन एवं दीव, दादरा नगर हवेली में 41 लोग फंसे हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल सरकार को वहां फंसे 650 लोगों की सूची दी गई है तथा आग्रह किया गया है कि उन लोगों की सूची हिमाचल सरकार को सौंपी जाए, जो वापस आना चाहते हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के प्रशासन को अवगत करवाया गया है कि वहां फंसे प्रदेश के 22 लोगों ने घर वापसी के लिए आवेदन किया है।

इसी प्रकार सिक्किम सरकार को भी प्रदेश के उन 52 लोगों की जानकारी दी गई है, जो हिमाचल वापस आने के इच्छुक हैं। हरियाणा ( Haryana)सरकार को बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश के लगभग 3499 लोग उनके यहां फंसे हैं और घर वापसी चाहते हैं, जिनके लिए उचित प्रबंध किए जाएं और यात्रा का व्यय हिमाचल सरकार वहन करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार को जानकारी दी गई है कि वहां प्रदेश के 1996 पंजीकृत व्यक्ति हैं, जो वापस आने की इच्छा जता चुके हैं। बिहार सरकार को जानकारी दी गई है कि वहां हिमाचल प्रदेश के 788 लोग पंजीकृत हैं, जिनकी घर वापसी के लिए समुचित योजना तैयार की जाए। इसी बीच ये भी पता चला है कि गोवा (Goa) में फंसे हिमाचलियों को घर वापस लाने के लिए उना तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन जल्द चलेगी।

