-
Advertisement
HimachalPradesh / RajyaSabha / CMSukhu
हिमाचल से राज्यसभा की एक सीट के लिए प्रत्याशी हिमाचली होगा….सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के ताजा बयान के बाद तय माना जा रहा है कि जो भी प्रत्याशी होगा, वह गैर हिमाचली नहीं होगा। इसके बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल को राज्यसभा सांसद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी दावेदार माना जा रहा है। मगर सीएम सुक्खू ने आनंद शर्मा और धनीराम शांडिल के नाम की पैरवी की है। राज्यसभा सांसद की दौड़ में शामिल आनंद शर्मा बीती शाम को ही कसौली पहुंच गए हैं। उनके कुछ देर बाद शिमला पहुंचने की संभावना है। इसी बीच एक और नाम अचानक चर्चा में है और वो है युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव निगम भंडारी .. भंडारी को राहुल गांधी की पसंद माना जा रहा है,किन्नौर निवासी भंडारी कर्नाटक के प्रभारी है और साथ ही सीएम सुक्खू के करीबी भी है।
