-
Advertisement
HimachalPradesh / RuralTransport / BusPermits / CMSukhu / MukeshAgnihotri
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बसों की कमी नहीं खलेगी। राज्य सरकार ने 390 रूटों के परमिट निजी बस आपटरों को देने का निर्णय लिया है। आप्रेटरों को बस खरीद के लिए सरकार राहत देने जा रही है। बस खरीद पर 30 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत स्टेज कैरिज सेवाओं के रूप में संचालन के लिए 18 से 42 सीटर बसों की खरीद पर अनुदान मिलेगा। बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई।परिवहन विभाग ने बताया कि एचआरटीसी ने पहले भी घाटे के रूट सरेंडर किए थे। उसे निजी आप्रेटरों को देने के लिए निविदाएं मांगी थी। आप्रेटर घाटे का तर्क देकर आवेदन ही नहीं करते। इसलिए सरकार ने खरीद पर अनुदान देने का निर्णय लिया है। इन रूटों पर 18 से 42 सीटर यानि टैंपो ट्रेवलर व छोटी बसें चलेगी।
