-
Advertisement
HimachalPradesh / Shimla / PensionersProtest / CMSukhu
हिमाचल विधानसभा के बाहर पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ विरोध विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। पेंशनरों ने लंबित देनदारियों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। चौड़ा मैदान पहुंचे पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पेंशनरों बकाया ग्रेच्युटी, मेडिकल भत्ता और वेतनमान जैसी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश की सरकार पर पेंशनरों की मांगों को पूरा न करने के और सीएम के ऊपर वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए हैं और सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की है।
