-
Advertisement
Himachal का Chief Engineer छह दिन से लापता,सड़कों पर उतरे लोग
Himachal News : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के कटगांव में बिजली बोर्ड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी (Chief Engineer Vimal Negi)की गुमशुदगी से लोग सकते में हैं। पिछले छह दिनों से लापता इंजीनियर की खोज में हिमाचल सरकार नाकाम रही है। ग्रामीणों ने इसके चलते लगातार दूसरे दिन भी स्थानीय बाजार में रैली निकाल चीफ इंजीनियर विमल नेगी का सरकार से पता लगाने की बात कही है। ग्रामीणों ने सरकार को बडे आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके चलते लोगों ने रोष स्वरूप इस मर्तबा होली भी नहीं मनाई।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही विमल नेगी को नहीं खोजा गया तो वे इस रैली को आंदोलन में बदल देंगे।
एक लाख रुपये का इनाम भी देने की घोषणा
विमल गुप्ता की पत्नी किरण नेगी ने उच्च अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस बाबत पत्र लिखकर दस मार्च से लापता पति विमल नेगी को तलाशने के लिए गुहार लगाई है। किरण नेगी ने उनके पति की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की है। किरण नेगी ने कहा कि उनके पति 10 मार्च 2025 से शिमला से लापता हैं। उनकी गुमशुदा/लापता होने की एफआईआर पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज है। पति को अंतिम बार बिलासपुर जिले के घुमारवीं में कंदरौर पुल के नजदीक देखा गया है।
-राहुल कुमार
