-
Advertisement
Hoshiapur | Bus Accident | Breaking
होशियापुर के दसूहा में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा दसूहा के हाजीपुर रोड नजदीक सगरा अड्डा के पास हुआ। यहां पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अभी तक छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 24 के करीब लोग घायल हो गए। घायलों को दसूहा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। निजी कंपनी करतार बस की यह मिनी बस तलवाड़ा दसूहा रोड पर जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags
