-
Advertisement
सराज के मझाखल में लगी भीषण आग, 4 परिवारों का मकान राख
Last Updated on November 17, 2023 by saroj patrwal
गोहर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज( Siraj) में भीषण अग्निकांड हुआ है। तुंगाधार पंचायत के मझाखल गांव में आज सुबह गैस सिलेंडर की लीकेज से एक मकान में आग ( House caught fire) लग गई।
आग लगने एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस मकान में 4 परिवार रहते थे। आग ( Fire)इतनी भयानक थी कि देखते- ही देखते पूरा घर आग की चपेट में आ गया और सब कुछ जल कर राख हो गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आगजनी की इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
सराज की तुंगाधार पंचायत स्थित मझाखल गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने वाली घटना चिंताजनक है।
इस हादसे में परशोतम राम जी, मुकेश कुमार जी और ओमचंद जी का मकान नष्ट हुआ है, जो अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारजनों के साथ हैं, प्रशासन प्रभावित परिवारजनों को यथासंभव मदद… pic.twitter.com/mHfwfjDtAY
— Jairam Thakur 🇮🇳 (@jairamthakurbjp) November 17, 2023
पंचायत प्रधान हेम राज ठाकुर ने बताया कि 18 कमरों के इस मकान( House) में ओम प्रकाश , मुकेश कुमार ,पुरुषोतम व भुपेंद्र कुमार के परिवार रहते थे। आसपास के लोगों ने जैसे ही आग की लपटें और धुआं उठते हुए देखा तो सभी आग बुझाने जुट गए। लेकिन आग इतनी ज्यादा भयंकर थी कि पूरे घर में फैल गई और सारा सामान जल कर राख हो गया।
सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग (fire department) के कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पंचायत प्रधान सू चना पर प्रशासन की ओर राजस्व विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन करने मौके पर पहुंच गए हैं।