-
Advertisement
#Himachal : मकान में लगी आग की चपेट में आने से जिंदा जला #HPPSC कर्मी
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में देहा पुलिस थाना ( Deha police station) अंतर्गत धार तरपुनु गांव दर्दनाक घटना पेश आई है। यहां पर एक मकान में लगी आग में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( (HPPSC) का कर्मी जिंदा जल ( Person burnt alive) गया। आग लगने की इस घटना में 18 कमरे भी पूरी तरह जलकर राख हो गए। आगजनी की सूचना मिलते ही देहा पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राहत व बचाव टीमें घटनास्थल पर है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
ये भी पढ़ेः Kangra: इंदौरा में Mobile छीनने के लिए की थी किशोर की दराट से हत्या, दो Arrest
जानकारी के अनुसार तरपुनु गांव में गुरुवार तड़के साढ़े चार बजे बंसी लाल वर्मा और रमेश वर्मा के मकान में आग लग गई। जब आज लगी तो दोनों परिवार सो रहे थे। आग लगने का पता चलते ही घर के अन्य सदस्य तो आनन फानन में बाहर भाग गए लेकिन 48 वर्षीय रमेश वर्मा बाहर नहीं निकल पाया और तेज आग की लपटों में आ गया। रमेश वर्मा हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन में बतौर क्लर्क कार्यरत थे और आजकल छुट्टी पर थे। मकान में 18 कमरे और उनमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। इसी बीच फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन की तरफ से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रभावितों को उचित राहत राशि प्रदान की जाएगी।इस दुखद घटना पर चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है


