-
Advertisement
#HP Corona Breaking: 2 जिलों में 200 से अधिक मामले, आज रिकॉर्ड 844 केस- 11 की गई जान
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के रिकॉर्ड 844 मामले सामने आए हैं। वहीं, 267 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज 11 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 29027 पहुंच गया है। अभी 6730 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 21852 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 416 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: Himachal में अब तक #Corona के 282 मामले और 9 ने तोड़ा दम-239 ठीक
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
मंडी (Mandi) में 286 और शिमला में 210 मामले आए हैं। कांगड़ा में 85, बिलासपुर में 60, चंबा में 56, कुल्लू (Kullu) में 50, सोलन में 31, हमीरपुर में 27, ऊना में 18, सिरमौर में 10, किन्नौर में 6 व लाहुल स्पीति में पांच मामले आए हैं। शिमला के 90, सोलन (Solan) के 40, कांगड़ा के 28, मंडी के 21, लाहुल स्पीति व बिलासपुर के 19-19, चंबा के 17, सिरमौर के 14, कुल्लू के 10, ऊना के पांच व किन्नौर के चार कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: शिमला में #Corona मृत्यु का आंकड़ा 100 पार, आज अब तक 7 की गई जान
आज कोरोना मृत्यु की डिटेल
हिमाचल में आज 11 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। शिमला में तीन, कुल्लू में दो, कांगड़ा (Kangra), चंबा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर व लाहुल स्पीति में एक-एक की मृत्यु हुई है। इसमें 6 पुरूषों और पांच महिलाओं ने दम तोड़ा है। कांगड़ा में हलेड़ खलेट पालमपुर की 51 वर्षीय महिला की जान गई है। महिला मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती थी। आज महिला ने दम तोड़ा है। चंबा के 38 साल के व्यक्ति की जान गई है। यह व्यक्ति मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में भर्ती था। हमीरपुर जिला की 80 वर्षीय महिला की भी मृत्यु हुई है। महिला मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती थी और आज दम तोड़ा है। शिमला में 80, 47 और 47 वर्षीय महिलाओं ने दम तोड़ा है। कुल्लू में 85 व 64 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा में 51 वर्षीय महिला, चंबा में 38 वर्षीय व्यक्ति, मंडी में 58 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर में 80 वर्षीय महिला, हमीरपुर मंे 70 वर्षीय और लाहुल स्पीति में 60 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। इस माह अब तक 104 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona के 293 मामले, सभी पेंडिंग सैंपल से- आज 199 हुए ठीक
आज 4259 सैंपल में से 2920 नेगेटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 4259 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2920 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 875 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 464 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 769 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। प्रदेश में अब तक 4 लाख 55 हजार 806 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 25 हजार 154 नेगेटिव रहे हैं। अभी 1644 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: #HP_Covid_Update: आज सामने आए 610 नए केस; 9 लोगों ने गंवाई जान
ऊना में 18 लोगों को कोरोनावायरस की पुष्टि
ऊना (Una) जिला में कुल 18 पॉजीटिव मामले आए हैं। 11 और 12 नवंबर को आरटी पीसीआर में कोविड जांच को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए सैंपल में 06 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। हरोली उपमंडल के कुठार बीट निवासी 51 वर्षीय महिला, कुंगडत निवासी 50 वर्षीय, पालकवाह निवासी 46 वर्षीय पुरुष और गुरपलाह निवासी 34 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया है। ऊना जिला मुख्यालय निवासी 81 वर्षीय पुरुष, हिल व्यू कॉलोनी वर्षीय झलेड़ा निवासी 19 वर्षीय युवती भी संक्रमित पाई गई है। वहीं रेपिड एंटीजेन में हुए 117 सैंपल्स में 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के लोहरली निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। बंगाणा उपमंडल के कोठी गांव निवासी 39 वर्षीय महिला, डैहण निवासी 25 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। वहीं ऊना उपमंडल से बहडाला निवासी 70 वर्षीय पुरुष और 65 वर्षीय महिला, भटोली निवासी 55 वर्षीय महिला, सन्तोषगढ़ निवासी 54 पुरुष, पूना निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति और उसका 36 वर्षीय पुत्र, अजनोली निवासी 35 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। अंब उपमंडल के ठठल में रह रहे 30 वर्षीय पुरुष में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group