-
Advertisement
#HP_Corona Update: आज 32 केस और 35 ठीक- एक्टिव केस 298
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 32 मामले आए हैं। वहीं, 35 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। आज भी किसी कोरोना संक्रमित की जान नहीं गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 58,344 पहुंच गया है। अभी 298 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 57,052 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 981 है।
यह भी पढ़ें: कोरोना काल में तीस फीसदी लोगों ने गटका इतना ज्यादा काढ़ा की हो गई बवासीर
किस जिला में कितने केस और कितने हुए ठीक
मंडी (Mandi) में 11, ऊना में 6, कांगड़ा (Kangra) में चार, बिलासपुर में तीन, चंबा (Chamba), सिरमौर व सोलन में दो-दो, हमीरपुर व शिमला में एक-एक मामला आया है। मंडी के 9, कुल्लू (Kullu) के 6, शिमला के पांच, बिलासपुर व ऊना के चार-चार, कांगड़ा के तीन, सिरमौर के दो, चंबा व किन्नौर का एक-एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है।
यह भी पढ़ें: Himachal में आज अब तक #Corona के कितने केस और कितने हुए ठीक-जाने
आज 7,375 सैंपल में से 7,121 नेगेटिव, 30 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 7,375 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 7,121 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 224 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल से 30 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक दस लाख 48 हजार 130 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 9 लाख 89 हजार 562 नेगेटिव रहे हैं। 58,344 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 224 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…



