-
Advertisement
#HP_Corona : 931 नए केस, #Mandi शिमला कांगड़ा व कुल्लू में ही 712 मामले- आज 913 ठीक
Last Updated on November 27, 2020 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज कोरोना (Corona) के 931 मामले सामने आए हैं। वहीं, 913 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। वहीं, आज 14 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 37497 हो गया है। अभी 7878 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 28993 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 589 पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: दुखदः #Kangra में Corona ने ली 16 वर्षीय नाबालिग की जान, अब मंगलवार को खुलेगा शिक्षा बोर्ड
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
मंडी (#Mandi) में 254, शिमला में 232, कांगड़ा में 140, कुल्लू में 86, हमीरपुर व सोलन में 59-59,चंबा (Chamba) में 32, बिलासपुर में 23, लाहुल स्पीति में 16, ऊना में 15, सिरमौर में 14 व किन्नौर में एक मामला आया है। कुल्लू (Kullu) के 371, शिमला के 191, मंडी के 74, लाहुल स्पीति के 73, हमीरपुर के 66, चंबा के 45, सोलन के 33, कांगड़ा के 23, ऊना के 13, किन्नौर व बिलासपुर के 9-9 व सिरमौर के छह रिकवर हुए हैं।
हिमाचल में 16 साल की नाबालिग सहित आज 14 की गई जान
हिमाचल में आज 14 कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। कांगड़ा व शिमला में चार-चार, मंडी में तीन, कुल्लू, सोलन व ऊना में एक-एक की जान गई है। कांगड़ा जिला में आज 16 साल की नाबालिग लड़की ने दम तोड़ा है। लड़की बुरली कोठी पपरोला बैजनाथ की रहने वाली थी। लड़की को 25 नवंबर को डीसीएचसी धर्मशाला (DCHC Dharamshala) से रेफर कर डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा (Dr. Rajendra Prasad Medical College, Hospital Tanda) में भर्ती करवाया गया था। लड़की टाइप वन मधुमेह से पीड़ित थी। आज करीब पौने दो बजे टांडा में लड़की ने अंतिम सांस ली। इसके अलावा पपरोला बैजनाथ के 62 वर्षीय व्यक्ति की जान भी गई है। व्यक्ति को 17 नवंबर को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब सवा दस बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। रझूं पालमपुर (Palampur) की 47 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ा है। महिला को 21 नवंबर को टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज पौने तीन बजे के करीब महिला ने अंतिम सांस ली। कांगड़ा जिला में तहसील जयसिंहपुर के 74 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति को 17 नवंबर को डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती करवाया गया था। पिछले कल रात दस बजे व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
ऊना में आज 15 संक्रमित
ऊना (Una) जिला में कुल 15 पॉजिटिव मामले आए हैं।25 नवंबर के टांडा मेडिकल कॉलेज में पेंडिंग चल रहे 25 सैंपल में से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है।उपमंडल गगरेट शिवपुर स्थित उद्योग के 34, 25, 22, 32, 36, 49 और 38 साल के सात कामगारों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। नकड़ोह की 60 वर्षीय महिला और डंगोह खास से 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।ऊना उपमंडल के रैंसरी का 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही। रैपिड एंटीजन में भी 24 नवंबर को यह युवक पॉजिटिव पाया गया था।बंगाणा उपमंडल के लठियानी निवासी 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है।हरोली उपमंडल के ललड़ी की 38 वर्षीय महिला में भी कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।वहीं रैपिड एंटीजन में आज जांचे गए 194 सैंपल में से 03 लोग संक्रमित पाए गए हैं।हरोली उपमंडल के घालुवाल निवासी 34 वर्षीय चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। इसी चिकित्सक के 84 वर्षीय दादा, 80 वर्षीय दादी, 33 वर्षीय डॉक्टर पत्नी और पांच वर्षीय बेटी बुधवार को संक्रमित पाए गए थे।
ऊना उपमंडल के डंगोली से 26 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया।
गगरेट उपमंडल की गगरेट ग्राम पंचायत की 32 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।आज कोरोना के 5817 सैंपल आए जांच को, 4407 नेगेटिव, 636 पॉजिटिवहिमाचल में आज कोरोना के 5817 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4407 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 774 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 636 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 110 सैंपल भी अभी पेंडिंग हैं। हिमाचल में कोरोना सैंपल जांच का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। अभी पांच लाख 08 हजार 837 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 4 लाख 70 हजार 456 नेगेटिव रहे हैं। 37497 ही पॉजिटिव आए हैं। वहीं, 884 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।