-
Advertisement

#HP_Corona Update: आज आंकड़ा 900-900 पार, 13 पॉजिटिव लोगों ने तोड़ा दम
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 905 मामले सामने आए हैं। वहीं 945 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 13 लोगों की जान गई है। कोरोना का कुल आंकड़ा 44405 पहुंच गया है। अभी 8247 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 35403 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 711 है।
यह भी पढ़ें: Himachal: आईएएस अधिकारी करेंगे जिला अस्पतालों की मॉनिटरिंग, सरकार को सौंपेंगे Report

किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
शिमला जिला में 243, मंडी (Mandi) में 204, कांगड़ा में 113, सोलन में 112, चंबा (Chamba) में 52, बिलासपुर में 48, हमीरपुर में 40, कुल्लू में 25, किन्नौर व ऊना में 22-22, लाहुल स्पीति में 13 व सिरमौर में 11 मामले आए हैं। कांगड़ा के 277, शिमला के 231, मंडी के 101, सोलन के 89, कुल्लू के 66, बिलासपुर के 40, ऊना के 38, हमीरपुर के 37, चंबा के 27, लाहुल स्पीति के 15, किन्नौर व सिरमौर के 12-12 कोरोना पॉजिटिव रिकवर हुए हैं।
यह भी पढ़ें: होम आइसोलेट #Covid मरीजों के हित में #Jairamgovt ने लिया बड़ा फैसला-जानिए
हिमाचल में आज कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज भी 13 लोगों की जान गई है। इसमें शिमला (Shimla) में चार, सोलन, लाहुल स्पीति व कांगड़ा में दो-दो, चंबा, मंडी व बिलासपुर (Bilaspur) में एक-एक की जान गई है। इसमें 10 पुरुषों व तीन महिला ने अंतिम सांस ली है। शिमला में 40, 63, 83 वर्षीय पुरुष व 72 वर्षीय महिला, कांगड़ा में 85, 67 वर्षीय पुरुष, सोलन में 58,73 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। लाहुल स्पीति में 77 वर्षीय महिला, 78 वर्षीय पुरुष, चंबा में 67, मंडी में 83 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। बिलासपुर में 80 साल की महिला ने दम तोड़ा है। इस माह दिसंबर में अब तक 76 लोगों की जान जा चुकी है। पहली दिसंबर को 21, दो को 11, तीन को 18, चार को 13 व आज भी 13 लोगों ने दम तोड़ा है।
यह भी पढ़ें: #Corona_Positive दुल्हन ने अनूठे तरीके रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
आज 7596 सैंपल में से 6040 नेगेटिव, 448 पॉजिटिव
हिमाचल में आज 7596 कोरोना सैंपल जांच को आए है।। इनमें से 6040 नेगेटिव (Negtive) पाए गए हैं। 1108 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 448 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 84 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। प्रदेश में अब तक पांच लाख 66 हजार 956 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 521359 नेगेटिप पाए गए हैं। 44405 ही पॉजिटिव रहे हैं। 1192 की रिपोर्ट पेंडिंग है।
यह भी पढ़ें: SP Una ने मैरिज पैलेस संचालकों से कहा -50 से अधिक भीड़ जुटाई तो होगा Legal action
ऊना में पुलिस कर्मी और कांगड़ा निवासी सहित 22 संक्रमित
ऊना (Una) जिला में कुल 22 पॉजिटिव मामले आए हैं। 04 दिसंबर को टांडा मेडिकल कॉलेज (Tanda Medical College) भेजे गए सैंपल में से 13 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। ऊना उपमंडल के रामपुर का 20 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। गगरेट उपमंडल के बड़ोह के एक ही परिवार से 50 और 46 वर्षीय दो महिलाएं, चलेट से 75 वर्षीय पुरुष, कुनेरन से एक ही परिवार से 40 वर्षीय महिला, उसकी 13 वर्षीय बेटी और 66 वर्षीय महिला, संघनई से 73 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हरोली उपमंडल के तहत धर्मपुर निवासी 29 वर्षीय पुरुष, पूबोवाल निवासी 64 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाया गया। अंब उपमंडल मुख्यालय के प्रताप नगर से 4 वर्षीय बच्चा, चक्क सराय से 35 और 37 वर्षीय दो पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीं रैपिड एंटीजन में 05 दिसंबर को 210 सैंपल में से 09 लोग संक्रमित पाए गए। ऊना उपमंडल मुख्यालय के वार्ड एक स्थित आर्य नगर निवासी 19 वर्षीय युवक, वार्ड 4 के विकास नगर निवासी 23 वर्षीय युवक, रक्कड़ कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अंब उपमंडल मुख्यालय स्थित पुलिस स्टेशन में तैनात 40 वर्षीय पुरुष कर्मचारी, कुठेड़ा खैरला निवासी 23 वर्षीय युवक और 69 वर्षीय पुरुष, कुठियाड़ी के तलवाल निवासी 44 वर्षीय पुरुष, डूहकी निवासी 24 वर्षीय युवती में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल स्थित गुरल निवासी 49 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group