-
Advertisement
#HP_Corona: आज 553 नए मामले, 520 हुए ठीक- 11 पॉजिटिव ने तोड़ा दम
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के 553 मामले आए हैं। वहीं, 520 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। प्रदेश में आज 11 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 44958 पहुंच गया है। अभी एक्टिव केस (Active Case) 8269 हैं। अब तक 35923 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 722 है।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: कहर बरपाने को तैयार दिसंबर, सैंपल जांच में आई तेजी- पढ़ें यह रिपोर्ट

किस जिला में कितने मामले और कितने हुए ठीक
मंडी में 108, शिमला (Shimla) में 92, सोलन में 90, कांगड़ा में 63, कुल्लू में 48, बिलासपुर व चंबा में 38-38, हमीरपुर में 30, ऊना में 27, सिरमौर में 10, लाहुल स्पीति में पांच व किन्नौर में चार मामले आए हैं। शिमला के 194, कुल्लू के 96, सोलन के 71, कांगड़ा के 32, चंबा (Chamba) के 29, बिलासपुर के 25, लाहुल स्पीति के 21, मंडी (Mandi) के 17, सिरमौर के 16, हमीरपुर के 10 व किन्नौर के 9 ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal में आज अब तक #Corona के 244 केस, 371 रिकवर- 9 की मृत्यु
हिमाचल में आज कोरोना डेथ की डिटेल
हिमाचल में आज 11 कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। इसमें शिमला व कांगड़ा (Kangra) में चार-चार, मंडी में दो व हमीरपुर में एक की जान गई है। आज 9 पुरूषों व दो महिला ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में घुग्गर पालमपुर निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। व्यक्ति को 27 नवंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती किया गया था। लाहड़ू जयसिंहपुर के 74 साल के पुरूष की भी मृत्यु हुई है। व्यक्ति को आज ही मेडिकल कॉलेज टांडा भर्ती किया गया था। सुबह दो बजे व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। चचियां चड़ी पालमपुर की 94 वर्षीय महिला की भी मृत्यु हुई है। महिला को 30 नवंबर को टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह करीब पांच बजे महिला ने अंतिम सांस ली। निहरी रक्कड़ कांगड़ा के 73 साल के व्यक्ति ने भी कोरोना के चलते दम तोड़ा है। व्यक्ति को 25 नवंबर को टांडा में दाखिल किया गया था। आज शाम पौने चार बजे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है। एक मृतक 88 वर्षीय महिला मंडी जिला के समखेतर से ताल्लुक रखती थी और दूसरा 82 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति हमीरपुर जिला से सबंध रखता था। मंडी में ही 56 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। शिमला में 45 80 70 साल के व्यक्ति और 70 वर्षीय महिला ने अंतिम सांस ली है।
यह भी पढ़ें: #Corona_Positive दुल्हन ने अनूठे तरीके रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
आज 4270 सैंपल में से 2475 नेगेटिव, 246 ही पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 4270 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 2475 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 1549 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल में से 246 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। पिछले कल के 56 सैंपल की रिपोर्ट भी अभी पेंडिंग है। प्रदेश में अब तक 5 लाख 71 हजार 177 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 5 लाख 24 हजार 614 नेगेटिव पाए गए हैं। 44958 की रिपोर्ट ही पॉजिटिव रही है। वहीं, 1605 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
यह भी पढ़ें: राहत और आफतः Himachal में कोरोना #Recovery_Rate बढ़ा, मृत्यु दर में भी इजाफा

ऊना में दो शिक्षकों और पीएनबी कर्मी सहित 27 संक्रमित
ऊना (Una) जिला में कुल 27 पॉजिटिव मामले आए हैं। 05 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) भेजे गए सैंपल में से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। ऊना उपमंडल मुख्यालय के वार्ड 4 स्थित विवेक नगर निवासी 21 वर्षीय युवक, रक्कड़ कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवक, रक्कड़ के ही ग्रीन एवेन्यू निवासी 45 वर्षीय पुरुष, रक्कड़ के फेस 3 से 22 वर्षीय युवती, सनोली निवासी 43 वर्षीय पुरुष, धमांदरी निवासी 47 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के जाडला कोयड़ी निवासी 58 और 55 वर्षीय दो महिलाएं, गगरेट के वार्ड 3 से 50 वर्षीय महिला, गोंदपुर बनेहड़ा से वार्ड 7 से 34 और 70 वर्षीय महिलाएं दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हरोली उपमंडल के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर से 38 वर्षीय शिक्षिका और 40 वर्षीय शिक्षक, टाहलीवाल स्थित उद्योग में कार्यरत 33 वर्षीय पुरुष, गुरपलाह निवासी 31 वर्षीय पुरुष, कर्मपुरा निवासी 23 वर्षीय युवती, ललड़ी निवासी 52 वर्षीय पुरुष, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की टाहलीवाल ब्रांच में कार्यरत 44 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित पाया गया। अंब उपमंडल के धुसाड़ा से 47 वर्षीय महिला दुकानदार, स्तोथर से 47 वर्षीय पुरुष और उसकी 41 वर्षीय पत्नी, टकारला निवासी 25 वर्षीय युवती, काशीपुर निवासी 50 वर्षीय पुरुष, अंब उपमंडल निवासी 56 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बंगाणा उपमंडल के मंदली निवासी 35 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। वहीं रैपिड एंटीजन में 06 दिसंबर को जांचे गए 104 सैंपल में से 2 लोग संक्रमित पाए गए। ऊना के रिजनल अस्पताल में तैनात 56 वर्षीय विशेषज्ञ चिकित्सक (Specialist Doctor) की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। गगरेट उपमंडल के अंबोटा निवासी 40 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




