-
Advertisement
HPPSC: नायब तहसीलदार सहित इन पोस्टों की प्रारंभिक परीक्षाओं के शेड्यूल जारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (Himachal Pradesh Public Service Commission) ने मंगलवार को नायब तहसीलदार, कृषि विकास अधिकारी और सहायक जिला अटॉर्नी की परीक्षाओं और स्क्रीनिंग टेस्ट का अस्थाई शेड्यूल (Tentative Schedule) जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं (Exam) अप्रैल और मई माह में होंगी। जारी शेड्यूल के अनुसार नायब तहसीलदार की प्रारंभिक परीक्षा 15 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी। वहीं, कृषि विकास अधिकारी का सीबीटी 6 अप्रैल को होगा। सहायक जिला अटॉर्नी की परीक्षा 17 अप्रैल को होनी प्रस्तावित है।
बता दें कि 31 दिसंबर 2021 को नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) के 20 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इन पदों के लिए आवेदन मांगें थे। यह पद राजस्व विभाग में नियमित आधार पर भरे जाने हैं। इसमें 12 पद अनारक्षित, एससी के लिए 3, एसटी के लिए 3, ओबीसी के लिए एक और EWS के लिए 2 पद आरक्षित है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का रास्ता साफ, 27 मार्च को होगा पेपर
वहीं, कृषि विभाग में कृषि विकास अधिकारी (Agricultural Development Officer) के 52 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 24 नवबंर को नोटिफिकेशन जारी की थी। यह पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। सहायक जिला अटॉर्नी (Assistant District Attorney) के 25 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए भी 24 नवंबर 2021 को विज्ञापन जारी किया था। यह पद भी अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



