-
Advertisement
#HPU: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दाखिले में मिलेगा 10% आरक्षण, इस सत्र से लागू होगी व्यवस्था
शिमला। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (HPU) में पहली बार दाखिले के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इस शिक्षा सत्र से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस संबंध में हिमाचल यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ स्टडीज (Dean of studies) की तरफ से बुधवार को अधिसूचना (Notification) जारी की गई है। अधिसूचना के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2020-21 में यूनिवर्सिटी के सभी विभागों में प्रवेश के दौरान 10 फीसदी आरक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके तहत अब सीटें भी बढ़ जाएंगी।
यह भी पढ़ें: B.Ed. Exam अच्छा ना होने पर विवाहिता ने लगाया फंदा, सास ने ऐसे बचाई जान
बता दें कि केंद्र सरकार ने सरकारी नौकरियों, शिक्षा सहित अन्य कार्यों में आर्थिक रूप से कमजोर (Economically Weaker) वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के आदेश दिए थे। हिमाचल प्रदेश में भी इस आदेश को लेकर काम शुरू हो गया है। इसमें पहली बार हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण (Reservation) दिया जा रहा है। डीन आफॅ स्टडीज के अनुसार बढ़ी हुई सीटों को उन मौजूदा उम्मीदवारों से भरा जाएगाए जिन्होंने पहले ही ऑनलाइन (Online) मोड के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन किया है। यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए पोर्टल खोलने के लिए उम्मीदवार को अपने ऑनलाइन फॉर्म में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी जोड़ने का मौका दिया गया है। यदि ये सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों से खाली रहती हैं, तो ये ना तो अन्य श्रेणी से भरे जाएंगे और ना ही आगे बढ़ेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whatsapp Group


