-
Advertisement
Hungama | Update | Himachal |
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ता आज शिमला में प्रदर्शन कर रहे हैं। भारी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं ने टॉलेंड से छोटा शिमला तक रोषी रैली निकाली भारी इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए प्रदेश सचिवालय का घेराव करने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें छोटा शिमला पुलिस थाना के बाहर ही रोक दिया। यहां पर प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम कर दिया है। इससे सड़क पर दोनों ओर लंबी लंबी लाइनें लग गई है। यह प्रदर्शन इंटरकास्ट मैरिज की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के विरोध और सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर किया जा रहा है।