-
Advertisement
शिमला में हलवाई की दुकान से पांच लाख कैश चोरी, पूर्व कर्मचारी पर लगा आरोप
Himachal Police: राजधानी शिमला में एक दुकान से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। शिमला के प्रसिद्ध हलवाई की दुकान से चोर लॉकर के अंदर रखे कैश बॉक्स को ही चुरा ले लया। चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने दुकान के कैशियर की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुकान से पांच लाख कैश चोरी हुआ है
राजधानी शिमला में 125 साल पुरानी दुकान नथूराम हलवाई की दुकान से पांच लाख कैश चोरी हुआ है। आरोप है कि चोरी की वारदात को दुकान पर पूर्व में काम करने वाले कर्मचारी ने ही अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 5 बजे के करीब दुकान का एक कर्मचारी जब शटर खोलकर शौच करने के लिए बाहर निकला तो उसी वक्त दुकान में पूर्व में काम चुका शख्स अंदर घुसा और 5 लाख रुपए पर हाथ साफ कर फरार हो गया।
पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई
कर्मचारी ने मालिक को इसकी सूचना दी और कैशियर ममता देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अब शातिर की तलाशी में जुट गई है और जल्दी गिरफ्तार करने के दावे कर रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि शातिर के पास लॉकर की चाबी कहां से आई।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

