-
Advertisement
हमीरपुर में अगल बगल में जलीं पति पत्नी की चिताएं, एक साथ हुआ था निधन
Last Updated on November 24, 2022 by sintu kumar
हमीरपुर। नादौन के कलूर गांव में एक साथ दो चिताएं जली (Two Pyres Lit)। यह दोनों चिताएं पति और पत्नी (Husband and wife) की थीं। जिनकी मौत पांच मिनट के अंतराल में बीते रोज हो गई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के निधन के पांच मिनट बाद ही पति का भी निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। वहीं, दंपती की मौत की क्षेत्र में खासी चर्चा भी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल के पांवटा साहिब में ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की गई जान
बताया जा रहा है कि कलूर गांव की 68 वर्षीय सरोज कुमारी व उसके 72 वर्षीय पति राम सिंह ने अपनी बेटी को ससुराल से बुलाया। क्योंकि उनका छोटा बेटा बहू लेकर घर आ रहा था। माता पिता की सूचना के बाद बेटी भी ससुराल पहुंच गई। वहीं बेटा भी बहू लेकर घर आ गया। सभी ने रात को मिल बैठक कर खाना खाया। इसके बाद सुबह का नाश्ता भी सभी ने इकट्ठे ही किया। करीब 8 बजे पत्नी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो बेटी को बुलाया। बेटी ने देखा तो उसे पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। जब इसका आभास उसके पिता को चला तो 5 मिनट के बाद उन्होंने भी उसी समय अंतिम सांस ले ली। जानकारी देते हुए समाजसेवी राजीव रामा ने बताया कि दंपती का बड़ा बेटा फौज में है। वह शाम तक नहीं पहुंचा तो दोनों पति-पत्नी की अर्थियां एक साथ घर से उठीं और श्मशानघाट में अगल-बगल में दोनों का अंतिम संस्कार (Cremated) किया गया। उनके छोटे बेटे ने अपने माता-पिता की चिताओं को मुखाग्नि दी।