-
Advertisement
चाय बनाने से मना करने पर पति ने की पिटाई, गुप्तांग में डाला मिर्च पाउडर: महिला का आरोप
Last Updated on August 14, 2020 by Deepak
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक 23-वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि सास के लिए चाय (Tea) बनाने से इनकार करने पर पति ने उसकी पिटाई की। बकौल महिला, इसके बाद वह घर से निकल गई लेकिन पति और सास उसे घसीटकर घर लाए और पति ने उसके गुप्तांग (Private Part) में लाल मिर्च पाउडर डाला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यहां जानें, क्या है पूरा मामला
मामला साबरमती इलाके का है। पुलिस ने आरोपी पति और महिला की सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह वाकया सोमवार का बताया जा रहा है, जब हिन्दू त्योहार शीतला सतम मनाया जा रहा था। मान्यता के अनुसा, इस दिन श्रद्धालु अपनी रसोई में आग का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसलिए भोजन एक दिन पहले ही पका लिया जाता है। बताया गया कि पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सास ने उससे चाय बनाने को कहा। उसने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह आज के दिन चूल्हा नहीं जलाएगी। इस बात को लेकर उसकी अपनी सास के साथ बहस हो गई। इसी दौरान पति ने उसे जमकर पीटा। महिला का कहना है कि इसके बाद वह घर से निकल गई, जिसके बाद पति व सास ने उसका पीछा किया। उन्होंने रास्ते में उसे पत्थर से मारा और फिर घसीटते हुए वापस घर लेकर आ गए।
यह भी पढ़ें: होशियारपुर: Bus में सवार शख्स के पास मिला 31.68 लाख Cash; नहीं दे पाया हिसाब
महिला की शिकायत है कि इसी दौरान सास ने अपने बेटे के हाथों में बेंत पकड़ाई, जिससे पति ने उसे बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, उसने उसके निजी अंगों में मिर्च पाउडर भी डाल दिए। उस दिन वह दर्द से तड़पती रही। अगले दिन उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि, पति इसी तरह बहुत बार प्रताड़ित कर चुका है। जब वह मायके चली जाती थी तो परिवारवाले समझाकर फिर से ससुराल भेज देते। यह सब बर्दाश्त करती आ रही थी। उसके बाद शीतला अष्टमी के दिन तो पति ने हदें पार कर दीं। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।