-
Advertisement
ऊना: पति ने पहले पत्नी, फिर अपने गले में फेरी ब्लेड; हालत गंभीर
Last Updated on November 6, 2023 by Soumitra Roy
ऊना। जिले के गगरेट (Gagret) कस्बे में अज्ञात कारणों से पति ने ब्लेड से अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या की कोशिश की। उसके बाद पति ने अपने गले पर भी ब्लेड फेर दिया। पड़ोसियों ने पत्नी की चीख-पुकार सुनकर दोनों को लहूलुहान हालत में पहले तो गगरेट के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से क्षेत्रीय अस्पताल होते हुए अब पीजीआई चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में भर्ती कराया गया है। गगरेट पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। पति यशपाल कांगड़ा की तहसील नूरपुर (Nurpur Kangra) के परगना गांव का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी ममता के साथ पिछले कई साल से गगरेट में रह रहा है। वह एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है।
बयान नहीं ले सकी पुलिस
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह यशपाल के हाथ में शेविंग ब्लेड (Shaving Blade) था और इससे वह अपनी पत्नी के गले पर वार कर रहा था। लोगों ने उसे ऐसा करने से रोकना चाहा तो यशपाल ने उसी ब्लेड से अपने गले पर भी वार कर लिए। दोनों के खून से लथपथ हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन उनकी स्थिति ठीक नहीं होने के चलते उनके बयान नहीं लिए जा सके।