-
Advertisement
सर्दियों में बढ़ते वजन को करना है कम, तो जरूर करें ये काम
lose Weight in Winter: सर्दियों के मौसम है ऐसे में वजन कम करना बहुत मुश्किल होता है। इस मौसम में अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनका घटा हुआ वजन सर्दी में फिर से बढ़ गया है। दरअसल, सर्दी के मौसम में फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और हम अनजाने में ही ज्यादा खाना खा लेते हैं। इसके अलावा मौसम ठंडा होने के कारण घर से बाहर निकलना, टहलना और एक्सरसाइज करना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे वजन कम होने की जगह बढ़ जाता है। आप सर्दी के मौसम में भी आसानी से वजन कम कर सकते हैं। ठंड के कारण बाहर टहलने या जॉगिंग करने की जगह सबसे अच्छा विकल्प है आप योग या कोई और हल्का-फुल्का व्यायाम घर पर करें। ऐसा करने से शरीर भी एक्टिव रहेगा और तनाव भी दूर होगा।
सर्दियों में कई लोगों को भूख लगने के बजाय तीखा खाने की इच्छा होती है।आपको इन क्रेविंग्स को कंट्रोल में रखना होगा।
सर्दियों के दिनों में हैवी चीजों का सेवन न करें। इससे वजन बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।
भारी फूड कम करने के साथ अगर वजन घटाना है, तो मैदा वाली चीजें का सेवन भी कम कर दें।
सर्दियों में वेट गेन की समस्या से बचना है, तो खाने को तलने के बजाय उबालकर खाएं।अगर सब्जियां भी खा रहे है, तो उसे सॉटे करें या उबाल लें लेकिन तलें नहीं।
सर्दियों में पानी पिएं, पर्याप्त पानी पिएंगे, तो मेटाबॉलिक प्रोसेस ठीक रहेगा और वेट लॉस में मदद मिलेगी। सर्दियों में सूप का सेवन भी करें। इससे हाइड्रेशन बना रहेगा।
वजन कम करने के लिए पेट भर खाना जरूरी है, लेकिन ओवरईटिंग से बचना चाहिए।ओवरईटिंग से बचने के लिए कैलोरी को ठीक से मैनेज करें।कोशिश करें कि वेट लॉस के लिए दिनभर में दो मील्स ही लें।आप चाहें, तो हल्का भारी लंच कर सकते हैं इसे डिनर कम लंच समझें और शाम को 4 बजे तक खा लें।
अदरक और लहसुन को विंटर डाइट में शामिल करें।इससे मेटाबॉलिज्म ठीक होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
सर्दियों में अक्सर घी या मीठी चीजें घर पर बनती हैं और इन चीजों से वजन बढ़ता है इसलिए इनकी मात्रा कम करें। घी या मीठे का सेवन खराब नहीं होता पर ज्यादा खाएंगे, तो वजन बढ़ सकता है इसलिए ज्यादा मात्रा में लेने से बचें।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
