-
Advertisement
IGMC मारपीट मामला: डॉ. राघव और मरीज़ अर्जुन के बीच समझौता , प्रदेशवासियों से मांगी माफी
IGMC assault case: इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 22 दिसंबर को डॉक्टर और मरीज़ के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों में बीच समझौता हो गया है। हिमाचल सरकार के हस्तक्षेप के बाद डॉ. राघव नरूला और मरीज अर्जुन पंवार ने एक-दूसरे से माफ़ी मांग ली है। दोनों ने ही हिमाचल प्रदेश की जनता से भी माफ़ी की अपेक्षा की। डॉ. राघव ने कहा कि दोनों ही पक्ष इस मामले में समझौता करना चाहते थे, लेकिन दोनों के रास्ते अलग थे। अब बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
सुलझ गया डॉक्टर-पेशेंट विवाद, सचिवालय पहुंचे दोनों पक्ष, गिले-शिकवे भुलाकर लगे गले@SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp @narendramodi @RSSorg @BJP4Himachal @JPNadda #IGMC #Shimla #DoctorPatientDispute #RaghavNirula #Arjun #Compromise #PeacefulResolution #HealthcareNews pic.twitter.com/LDYn9Oqghu
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) December 30, 2025
FIR भी वापस ली जाएगी
सीएम सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि दोनों पक्षों में आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया है। सरकार नहीं चाहती थी कि किसी को भी कोई परेशानी हो। जनता की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सीएम ने पहले भी डॉक्टरों के साथ मुलाक़ात की थी और जांच का आश्वासन दिया था। नरेश चौहान ने कहा कि अब इस पूरे मामले में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद FIR भी वापस ली जाएगी। इसके अलावा डॉक्टर पर हुई कार्रवाई को भी जल्द वापस लिए जाने की संभावना है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
