कद नहीं सोच बड़ी होनी चाहिए: बच्चे के इस प्यारे वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे इंप्रेस

आईपीएस अधिकारी दिपांशु काबरा ने किया है वीडियो शेयर

कद नहीं सोच बड़ी होनी चाहिए: बच्चे के इस प्यारे वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे इंप्रेस

- Advertisement -

नई दिल्ली। बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनकी मासूम हरकतें दिल मोह लेती हैं। वे हर किसी से प्यार करते हैं। नरफत से भरी दुनिया में वे करूणा का रूप रखते हैं। खासकर कद में छोटे होने के बावजूद भी मदद करने का हौसला व्यस्कों से काफी बड़ा होता है। ऐसा ही एक वाकया इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा एक कुत्ते को पानी पिलाने के लिए हैंडपंप चलाते हुए दिखाई दे रहा है। कुत्ते को पानी पिलाने के लिए बच्चे को ऐसे मेहनत करते देख हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।


यह भी पढ़ें: ज्वालामुखी विस्फोट का यह वीडियो देखकर आपकी रूह कांप उठेगी

बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा (Dipanshu Kabra) ने शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि कद कितना ही छोटा हो, हर कोई किसी की यथासंभव #Help कर सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटा सा बच्चा हैंडपंप चला रहा है। बच्चा काफी छोटा है इसलिए उसे हैंडपंप चलाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। मुश्किल होने के बावजूद भी बच्चा कुत्ते की प्यास बुझाने के लिए उछल-उछलकर हैंडपंप चला रहा है। आप देख सकते हैं कि एक छोटा सा कुत्ता हैंडपंप में मुंह लगाकर तेजी से पानी पी रहा है।

खास बात यह है कि इस वीडियो को अबतक 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर इंसान और जानवर का प्यार एक दूसरे के लिए हमेशा ही ऐसे रहे। दूसरे यूजर ने लिखा कद नही सोच कितनी ऊंची है इस बात पर निर्भर करता है कि इंसान बड़ा है या छोटा है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | thirsty dog video | प्यासा कुत्ता | thirsty dog video viral | कुत्ते ने हैंडपंप से पिया पानी | dog video | छोटे बच्चे का वीडियो | वायरल वीडियो | Little boy video viral | कुत्ते का वीडियो | Little boy cute video | Dog Viral Video | Little boy viral video | Dog Video Viral | Little boy ran hand pump | Little boy worked hard to ran hand pump | Little boy and dog video | Little boy worked hard | Little boy helped dog | thirsty dog | छोटे बच्चे ने बड़ी मेहनत करके चलाया हैंडपंप | Little boy helped thirsty dog | छोटे बच्चे ने कुत्ते को पिलाया पानी
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है