-
Advertisement
Himachal: इस वर्ष हादसों में कम लोगों की गई जान, SC/ST के साथ अपराध बढ़े
Last Updated on November 29, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल (Himachal) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। हर दिन सैकड़ों नए मामले आ रहे हैं और कई लोगों की जान जा रही है। वहीं, हिमाचल में इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले सड़क हादसों (Road Accident) में कम लोगों की जान गई है। इस वर्ष अब तक 1800 से अधिक हादसे हो चुके हैं। इसमें 665 से अधिक लोगों की जान गई है। 3500 के करीब घायल हैं। वर्ष 2019 में 2897 सड़क हादसे हुए थे। इसमें 1199 लोगों की जान गई थी। वहीं, 4737 लोग घायल हुए थे। इस वर्ष हादसों के कम होने का कारण कोरोना लॉकडाउन भी रहा है।
यह भी पढ़ें: #Kangra: संसारपुर टैरेस में #Truck की चपेट में आई स्कूटी, बाप की मौत- बेटा घायल
अन्य अपराधों की बात करें तो इस वर्ष 31 अक्टूबर तक हिमाचल में 79 लोगों का मर्डर (Murder) हुआ है। इसमें 23 महिलाओं की हत्या हुई है। वर्ष 2019 में 70 हत्या के मामले दर्ज किए गए थे। साथ ही 288 रेप (Rape) के मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2019 में 358 महिलाओं के साथ यह घिनौनी हरकत हुई थी। इस वर्ष महिलाओं के साथ अपराध के 1407 मामले दर्ज हुए हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1638 था। पिछले वर्ष से एससी और एसटी (SC/ST) के साथ क्राइम के मामलों में इजाफा हुआ है। वर्ष 2019 में 210 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, इस वर्ष अब तक 230 मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले की बात करें तो वर्ष 2016 में 140, 2017 में 129 व 2018 में 151 मामले दर्ज हुए थे। अगर एससी/एसटी के साथ अपराधों को छोड़ दिया जाए तो इस वर्ष हिमाचल में क्राइम (Crime) कम हुआ है। साथ ही हादसों में कमी आई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group