-
Advertisement
दिशा की बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों की लगाई क्लास
बिलासपुर। बिलासपुर (Bilaspur) में दिशा की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) पहुंचे और अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। चुनाव आने वाले हैं तो केंद्रीय मंत्री विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को बिलासपुर पहुंचे मंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस बोली: लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं, सीएम जयराम ने फेरा पानी; घोषणाएं मात्र चुनावी स्टंट
इस दौरान मंत्री ने शिक्षा विभाग के एक अधिकारी (Officer) से संबंधित स्कूल की जानकारी मांगी। मगर अधिकारी उनके सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए। इससे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उस अधिकारी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मैं जब भी संसद में जाता हूं तो पूरी तैयारी के साथ जाता हूं। कब कौन क्या पूछ ले पता नहीं होता। आपको मेरे आने की जानकारी थी फिर भी आप आधी अधूरी जानकारी के साथ आए। वहीं इसके जवाब में अधिकारी ने कहा कि मुझे अभी ज्वाइन किए हुए कुछ ही समय हुआ है। इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं है। मंत्री अधिकारियों के इस रवैये को देखकर खास नाराज भी हुए। केंद्रीय मंत्री इसके बाद नैना देवी विधानसभा जाएंगे और उसके बाद चंडीगढ़ (Chandigarh) के लिए रवाना हो जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


