-
Advertisement
Civil Supplies Corporation की फील्ड इकाइयों के मासिक व्यापार प्रोत्साहन शुल्क में बढ़ोतरी
Last Updated on June 20, 2020 by Vishal Rana
शिमला। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्ज ने नागरिक आपूर्ति निगम (Civil Supplies Corporation) की फील्ड इकाइयों के मासिक व्यापार प्रोत्साहन शुल्क को 250 से 500 रुपए करने को स्वीकृति प्रदान की। यह फैसला राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्ज (BOD) की 162वीं बैठक में लिया गया। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्ज की 162वीं बैठक की अध्यक्षता की। सीएम ने कहा कि निगम ने वर्ष 2018-19 में 1359.11 करोड़ रुपए के मुकाबले वित्त वर्ष 2019-20 में 1428 करोड़ रुपए मूल्य विभिन्न वस्तुओं का विक्रय किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 1516.21 करोड़ रुपए की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 के दौरान निगम की आय 1955 करोड़ रुपए हुई है, जिसमें विभिन्न वस्तुओं की बिक्री के अतिरिक्त राज्य सरकार/भारत सरकार द्वारा अंतर लागत की प्रतिपूर्ति के 416 करोड़ रुपए, क्लोजिंग स्टॉक के 100 करोड़ रुपए, विविध आय से छह करोड़ रुपए, जिसमें ट्रकों से आय, किराया, एलपीजी (LPG) निरीक्षण और स्थापन, कमिशन आदि से तथा सीमेंट, जीआई/डीआई/सीआई पाइपों, दवाओं और वर्दियों के हैंडलिंग चार्जिज के 4.5 करोड़ रुपए शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनावों के लिए Voter Lists के पुनर्निरीक्षण में सभी जिलों के डीसी ने खड़े किए हाथ
अन्य राज्यों की निगमों के मॉड्यूलज को अध्ययन करने के निर्देश
जयराम ठाकुर ने कोविड-19 (Covid-19) महामारी के दौरान राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की भूमिका की सराहना की। उन्होंने निगम को आदेश दिया कि राज्य सरकार के सभी विभागों विशेषकर लोक निर्माण विभाग को सीमेंट आपूर्ति समयबद्ध तरीके से की जाए, जिससे निर्माण तथा अन्य नागरिक कार्यों में किसी प्रकार की देरी ना हो। सीएम ने निगम के अधिकारियों को निगम की कार्यप्रणाली को उपभोक्ता मित्र बनाने के लिए अन्य राज्यों की निगमों के मॉड्यूलज को भी अध्ययन करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: Sirmaur: दिव्यांग से कुकर्म, मीट की दुकान में काम करता है आरोपी- गिरफ्तार
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर ने सीएम का स्वागत किया तथा निगम की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। निगम के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में बोर्ड के निदेशक, अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान, रजिस्ट्रार कॉपरेटिव सोसायटी डॉ. अजय शर्मा, विशेष सचिव वित्त राजेश शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।