- Advertisement -
नई दिल्ली। भारत-चीन (India-China) के बीच जारी सीमा पर तनाव के बीच गलवन घाटी (Galwan Valley) में पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। इसमें भारतीय सेना (Indian Army) का एक अफसर और दो जवान शहीद (Martyr) हो गए। इस बीच, चीन ने भारत पर सीमा पार करने और उसके सैनिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। चीन के सैन्य जमावड़े को लेकर विवाद सुलझाने के मद्देनजर दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख में ब्रिगेड कमांडर और बटालियन कमांडर स्तर की वार्ता चल रही है।
पक्षों के बीच लगातार कई दौर की वार्ता जारी रहने से कई और स्थानों पर दोनों देशों की सेनाएं सीमित रूप से पीछे हटी हैं। इसी दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। याद रहे कि भारत और चीन के बीच पिछले महीने की शुरुआत से ही लद्दाख बॉर्डर (Ladakh border) के पास माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा है। इस दौरान चीनी सैनिकों ने भारत द्वारा तय की गई एलएसी को पार कर लिया था। चीनी सैनिकों ने पेंगोंग झीलए गलवान घाटी के पास आकर अपने तंबू गाढ़ लिए थे।
- Advertisement -