-
Advertisement
भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह, सेना की बड़ी कार्रवाई
India destroyed Pakistan’s Air Defense System: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। इसी बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की, जिसके जवाब में भारत ने आज सुबह पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने भारत के कई सैन्य ठिकानों पर भी हमले की कोशिश की।
On the night of 07-08 May 2025, Pakistan attempted to engage a number of military targets in Northern and Western India using drones and missiles, all of which were effectively neutralised by the Integrated Counter UAS Grid and Air Defence systems. In response, Indian Armed…
— Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) May 8, 2025
रक्षा मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान ने अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों इन पर हमला करने की कोशिश पाकिस्तान ने की। फिर इसके बाद इन हमलों को काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया गया। हमलों के सबूत के तौर पर कई जगहों से मलबा भी मिला है।

जवाबी कार्रवाई में लाहौर में पाक के एयर डिफेंस सिस्टम तबाह
अब भारत ने जवाबी कार्रवाई में लाहौर में पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया है। इस कार्रवाई पर भारत सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत ने पाकिस्तान को उसी की तरह जवाब दिया है।
हिमाचल की खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
