-
Advertisement
भारत ने खोल दिए चिनाब नदी पर सलाल डैम के 3 गेट, पाकिस्तान पर अब “वॉटर प्रहार”
Indo-Pak Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार देर रात हमले के बाद पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह फिर से ड्रोन से हमले की कोशिश की है, जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। भारत हथियार, तोप, ड्रोन की लड़ाई के साथ-साथ कूटनीतिक वार के जरिए भी पाकिस्तान को पूरी तरह से परास्त कर रहा है। आज सुबह-सुबह चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के 3 गेट खोल दिए गए हैं। रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार जलविद्युत परियोजना बांध का एक गेट खोल दिया गया है। अब इन गेटों को खोलने से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।
जिम्मेदारी को समझते हुए समुद्री जीवों का ध्यान रखा
बता दें कि इसके पहले भारत ने चिनाब नदी के जल स्तर को कम कर दिया था। भारतीय अधिकारियों ने चेनाब नदी पर बगलिहार जलविद्युत परियोजना बांध के सभी गेट बंद कर दिए। चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के सभी गेट भी बंद कर दिए गए थे। हालांकि भारत ने प्राकृतिक तौर पर अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समुद्री जीवों का ध्यान रखा है। समुद्री वन्यजीवों पर कोई खास असर न पड़े इसके लिए सलाल और बालीघर डैम के एक गेट से पानी छोड़ा जा रहा था।
पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
इससे पाकिस्तान के निचले इलाके पानी में डूब जाएंगे और पाकिस्तान भारत से ये भी नहीं कह पाएगा कि आपने पानी क्यों छोड़ दिया। इससे पाकिस्तान के लोगों की मुश्किलें बढ़ेगी। वो लोग इसके लिए पाकिस्तानी सरकार से सवाल पूछेंगे। पाकिस्तान के कई इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।
पंकज शर्मा
