Ind vs Eng : भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप

इंग्लैंड की पूरी टीम 17.1 ओवर में 68 रन पर सिमटी भारत ने 14 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

Ind vs Eng : भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप

- Advertisement -

भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। रविवार (29 जनवरी) को साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रूम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया। भारतीय टीम की खिताबी जीत में उसके गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई। शेफाली वर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण जीत कर चैंपियन बन गई। भारतीय महिला टीम ने पहली बार कोई वर्ल्ड कप खिताब जीता है। इससे पहले सीनियर टीम कुछ मौकों पर फाइनल तक तो पहुंचने में सफल रही थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी। अब भारत की यंग ब्रिगेड ने ये सपना साकार कर दिखाया है।


यह भी पढ़े:हिमाचल: माइनस 25 डिग्री में कल राष्ट्रस्तरीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का आगाज

इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 17.1 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों की एक नहीं चली और शुरुआती ओवर से ही उसके विकेट गिरते रहे। इंग्लैंड के केवल चार बल्लेबाज ही दोहरे अंकों तक पहुंच पाए। भारत के लिए तितास साधु, अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए जबकि मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव ने एक-एक शिकार किया। इंग्लैंड की एक खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटीं। भारत को महज 69 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 14 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

 

Team-India

Team-India

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शेफाली 11 गेंदों में 15 रन बनाकर हन्ना बेकर का शिकार बन गईं। उन्होंने तीसरे ओवर में एलेक्सा स्टोनहॉउस को कैच थमाया। ओपनर श्वेता सहरावत ने 6 गेंदों में 5 रन का योगदान दिया। उन्हें ग्रेस स्क्रिवेंस ने चौथे ओवर में पवेलियन भेजा। 20 के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद सौम्या तिवारी और गोंगाडी तृषा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन की अहम साझेदारी की। तृषा 13वें ओवर में बोल्ड हुईं। उन्हें स्टोनहॉउस ने अपना जाल में फंसाया। उन्होंने 29 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 24 रन की पारी खेली। सौम्या 37 गेंदों में 3 चौकों के जरिए नाबाद 24 रन बनाए। उन्होंने विजयी रन बनाया। वहीं, हर्षिता बसु बिना कोई रन बनाए नाबाद लौटीं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | Under-19 T20 World Cup | defeating us England | HPCA | India | team india | bcci | indian cricket team | sports news | won
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है