-
Advertisement
जम्मू-कश्मीर : Shopian में आज फिर सेना ने मार गिराए 3 आतंकी, 4 दिन में 12 किए ढेर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। शोपियां (Shopian) के सुगो हेधामा इलाके में बुधवार को भी मुठभेड़ चल रही है जिसमें सेना के जवानों ने अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस हफ्ते शोपियां में एनकाउंटर (Encounter) की तीसरी घटना है। इससे पहले रविवार को पांच और सोमवार को चार आतंकियों को मार गिराया गया था। जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की ज्वाइंट टीम, आर्मी की 44 आरआर और सीआरपीएफ ने बुधवार सुबह सुगो हेधामा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
अभी तक नहीं मिले हैं आतंकियों के शव
पुलिस के सीनियर अफसरों ने आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच फायरिंग की पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक, दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर थी। फिलहाल, तीन आतंकियों को मार गिराया गया है, लेकिन अभी उसकी लाश नहीं मिली है। एनकाउंटर जारी है। बता दें कि इस हफ्ते शोपियां में एनकाउंटर की यह तीसरी घटना है। इससे पहले रविवार को सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। उसके अगले ही दिन ऑपरेशन चलाकर शोपियां में चार आतंकियों को मार गिराया गया था। चार दिन में 12 और पिछले दो हफ्ते में 15 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं।
